फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 लीटर डीजल सहित व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां- बनूड़। खरड़ से तेपला जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित अवतार ढाबे से सोहाना पुलिस ने 400 लीटर डीजल समेत ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है जहां से उसे जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना सोहाना के मुखी भगवंत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव तंगोरी स्थित अवतार ढाबा पर ट्रक चालकों से सस्ते रेट पर डीजल की खरीद करके लोगों को महंगे रेट में बेचा जा रहा है। जिला सहायक फूड सप्लाई अफसर मनदीप सिंह को साथ लेकर पुलिस पार्टी समेत ढाबा पर छापामारी की तो ढाबे से 400 लीटर डीजल बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक अवतार ढाबा पर लंबे समय से अवैध धंधे का कारोबार चल रहा था और क्षेत्र में अपने आप को समाज सेवक के तौर पेश करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें