फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली के वार्ड नंबर 2 में दूषित पानी की निकासी ठप होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। वार्ड नंबर 2 में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की निकासी नहीं हो रही है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में रोष है। मोहल्लावासियों ने काउंसिल अधिकारियों से इस तरफ ध्यान देने की मांग की है। वार्डवासी चरणपाल सिंह, दिलबाग सिंह, नछतर सिंह, सतपाल सिंह और जोगिन्द्र कौर सहित अन्य ने बताया कि उनके मोहल्ले में निकासी न होने के कारण नालियां दूषित पानी से भरी हैं जिससे यहां आसपास बदवू फैली हुई है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। काउंसिल का कोई भी सफाई कर्मचारी इस तरफ सफाई करने नहीं आता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह कई बार काउंसिल कर्मचारियों को सूचित करने के अतिरिक्त लिखित रूप में भी दे चुके हैं लेकिन काउंसिल ने आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मोहल्लावासियों ने काउंसिल अधिकारियों से इस तरफ ध्यान दिए जाने की मांग की है। काउंसिल के कार्यसाधक अफसर वीके जैन ने कहा कि ठप पड़ी निकासी को ठीक करने के लिए जल्दी ही सफाई कर्मचारी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें