फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-11 मंदिर में श्रवण कुमार-दशरथ प्रसंग देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सरस्वती कला मंच की रामलीला के पहले दिन ही दर्शक गदगद हो गए। एक ओर जहां श्रवण कुमार और दशरथ के दृश्य ने आंखें नम कर दीं, वहीं रावण और वेदवती के संवाद ने अहंकार के दुष्परिणाम का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। पहले दिन के मंचन में बासु ने श्रवण कुमार का, सतीश बंसल ने दशरथ का और चीनू कनौजिया ने रावण का किरदार निभाया। केके कौशिक शांतनु की भूमिका में थे, जबकि केशव कुमार ने वेदवती का पात्र अदा किया। मुनीश शर्मा ने सौभाग्यवती और एचके शर्मा ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाई।रायपुररानी निवासी एचके शर्मा इस रामलीला की धुरी हैं। वह 26 साल से लगातार यहां आ रहे हैं। इस बार वह सौभाग्यवती की भूमिका में थे। इस बार भी वह कई किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रवण कुमार का दृश्य बना मर्मस्पर्शी पल
जब श्रवण कुमार दशरथ के तीर से घायल हुए और उनके माता-पिता ने विलाप किया, तो पूरा मंडप सन्नाटे में डूब गया। बासु के अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शकों को रामायण के उस मार्मिक प्रसंग में पहुंचा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महालक्ष्मी प्लाईवुड सोहाना के प्रतिनिधि थे। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रमोद कुमार मिश्रा और प्रधान जुगल किशोर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आने वाले दिनों में रामलीला के और भी महत्वपूर्ण प्रसंग दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें