कुराली। पंजाब सरकार की मुहिम ‘पिंडां दे पहिरेदार’ के तहत शहर में जागरूकता पैदल मार्च की शुरूआत हुई। पहले दिन वार्ड नंबर 1 और 11 में पैदल मार्च निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की गई। मार्केट कमेटी चेयरमैन हरीश राणा, हल्का संगठन इंचार्ज नवदीप सिंह सैनी, ब्लॉक प्रधान अमित खुल्लर और नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस का मामला नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है और हर वार्ड में पैदल मार्च निकालकर लोगों को नशा मुक्त समाज के लिए प्रेरित किया जाएगा।