फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बीस साल से इंतजार... अब तक नहीं बनाया बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के सेक्टर-69 को बसे हुए करीब 20 साल हो गए। लेकिन यहां के लोगों के लिए गमाडा ने अभी तक कोई बाजार नहीं बनाया और लोग बाजार बनने के इंतजार में परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस संबंधी वार्ड नंबर-29 की पार्षद कुलदीप कौर धनोआ ने उक्त सेक्टर में मार्केट बनाने की मांग करते हुए गमाडा के मुख्य प्रशासक को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि गमाडा ने करीब 20 साल पहले सेक्टर-69 बसाया था। लेकिन अभी तक यहां के लोगों के लिए बाजार नहीं बनाया गया। इस सेक्टर के लोगों को घर का सामान आदि खरीदने के लिए दूसरे सेक्टरों और फेजों के बाजार में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गमाडा लोगों की इस बड़ी जरूरत की अनदेखी करके इलाका निवासियों के साथ धक्केशाही कर रहा है, क्योंकि हर सेक्टर में मार्केट बनी हुई है और सिर्फ सेक्टर-69 में ही मार्केट नहीं है। पार्षद धनोआ ने बताया कि सेक्टर में करीब 28 एकड़ जमीन अलग-अलग साइटों और मार्केट के लिए आरक्षित रखी हुई है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक मार्केट नहीं बनाई जा सकी है। जिन साइटों पर मार्केट बनाई जानी है वहां पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और इनके आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि शहर के सबसे बेहतरीन सेक्टरों में से एक सेक्टर-69 बसा हुआ है, लेकिन यहां पर मार्केट न होना हैरानी भरा सवाल है। इसके बावजूद गमाडा के अधिकारी इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा सेक्टर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने गमाडा के सीए से मांग की है कि बिना किसी देरी से इस सेक्टर में मार्केट बनाई जाए। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि अगर गमाडा की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया और जल्द ही यहां मार्केट नहीं बनाई गई तो सेक्टर के लोग संघर्ष के साथ-साथ गमाडा के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें