फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कट से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब सरकार की ओर से बिजली सरपल्स राज्य होने की गर्मी शुरू होते ही हवा निकलनी शुरू हो गई है। रोजाना दिन व रात में घंटों तक लगने वाले बिजली कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस बारे में लोग पावरकॉम के अधिकारियों को फोन कर थक चुके हैं लेकिन वह कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं देते।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में पावरकॉम के अधिकारियों व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जून महीने में गर्मी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन इस महीने शुरू से ही रोजाना शहर में अघोषित बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। जिस बारे में विभाग की ओर से पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती है। पिछले एक सप्ताह से तो रात के समय बिजली गुल हो जाती है।
बिजली की किल्लत से भीष्ण गर्मी में लोगों का समय निकालना मुश्किल हो गया है। इस कारण जहां घरेलू कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं इसका कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। वहीं बिजली की कोई तकनीकी खराबी आने पर कोई अधिकारी समय पर समस्या का हल करने नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

कोट
बिजली की कोई कमी नहीं है। बल्कि कोई तकनीकी खराबी आने के कारण दिक्कत आ गई थी। रात के समय बिजली कट के बारे में उन्होंने कहा कि बिजली घर में तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद तुरंत हल निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

इंद्रप्रीत सिंह, एक्सईएन पावरकॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें