फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन घंटे के बिजली कट से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में रोजाना लगने वाले बिजली के कटों से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। रोजाना दिन में तीन से चार घंटे के लंबे बिजली कट लगते रहते हैं। वहीं, रात को भी बिजली कट से समस्या होती रहती है। लोगों का कहना है कि अब तक बिजली विभाग के अधिकारियों कट लगाने के शौकीन हो गए हैं और हम लोगों को बिजली के बिना रहने की आदत सी हो गई है।
विज्ञापन

फेज-2 की मार्केट के एक दुकानदार ने बताया कि सुबह सवा 10 बजे बिजली गई तो सवा एक बजे आ गई। इसके बाद फिर आधे घंटे के बाद ही बिजली चली गई। वहीं, बिजली जाने के बाद दोपहर के दो बजे के आसपास बिजली की सप्लाई मिली। इसके अलावा सेक्टर-65 के जगतपुरा, कंबाली सहित कई इलाकों में भी बिजली के कट लगे। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें