फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर लगें जाम ने धीमी की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के बीच से गुजरते चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर बाद भारी जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे प्रभावित होकर शहर का पूरा ट्रैफिक रेंग कर चलता नजर आया और लोगों को करीब साढ़े 6 बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक दो घंटे जाम में परेशान होना पड़ा। इसका बड़ा कारण यह है कि शहर में हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर फ्लाईओवरों का निर्माण हो रहा है। इसके चलते सड़कें संकरी हो गई हैं।
विज्ञापन

यहां पर जाम लगने की दूसरी वजह यह है कि हर शुक्रवार के बाद दो छुट्टियां होने के कारण भी जाम लग जाता है। वहीं अंबाला की ओर से आते हुए डेराबस्सी के बाद जैसे ही मैक डी चौक पर पहुंचते हैं तो जाम शुरू हो जाता है और दूसरी तरफ चंडीगढ़ से अंबाला जाते समय शहर में सिंहपुरा चौक से चंडीगढ़ बैरियर तक जाम लगा हुआ था। इसकी वजह से पटियाला रोड पर भी करीब दो से ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था। मैक डी चौक पर फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते सीमेंट की स्लैब बनाई जा रही हैं और मुख्य सड़क की चौड़ाई काफी कम कर दी गई है। इस कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है। वहीं चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर पर भी फलाईओवर का निर्माण चल रहा है। यहां से गुजर रहे राहगीरों का कहना है कि चंडीगढ़ जाने के लिए ओर कोई अलग रास्ता नहीं है। इसलिए तकरीबन सभी वाहन चालकों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है और यहां जाम में घंटो समय बर्बाद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें