फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के अघोषित लंबे कटों से बढ़ी लोगों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव/मुल्लांपुर। इलाके में अघोषित बिजली के लंबे-लंबे कट से इलाका वासी पूरे दिन परेशान रहे। रविवार को धूप न निकलने और बारिश होने के कारण बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाए, सर्दी में बुजुर्गों को भारी परेशानी हुई और लोगों के घरों में अंदर अंधेरा छाया रहा। वहीं बाजार में जिन दुकानों पर बिजली से काम होता है उनका काम भी ठप रहा। पूरे दिन लगातार होती रही बारिश के कारण बिजली के फाल्ट को भी ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

इस कारण लोगों का रोजमर्रा का काम भी बाधित हो गया। वहीं लंबे कट लगने से घरों में रखे इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस वजह से लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ गई।
जानकारी के मुताबिक सुबह 66 केवी बिजली की लाइन में कोई फाल्ट आपे से बिजली बंद हो गई। बारिश के कारण फाल्ट का पता लगाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इलाके के मुल्लांपुर और स्यूंक के सब स्टेशन बंद हो गए। इस वजह से नयागांव, कांसल, नाडा, करोर, काने का बाड़ा, टांडा, टांडी, मसोल, सिंघा देवी, पर्छ, जयंती माजरी, गुडा, कसौली, आईएएस-आईपीएस सोसाइटी, मुल्लांपुर, इको सिटी, गुलमोहर सहित अन्य इलाकों में बिजली बंद रही।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ संदीप नागपाल ने कहा कि 66 केवी लाइन में फाल्ट से बिजली बाधित रही। बारिश के कारण इस फाल्ट को ठीक करने में परेशानी हुई है। कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे हैं और जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें