फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नए साल के पहले दिन मंदिरों और गुरुद्वारों में पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नए साल के पहले दिन शहर के मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। सुबह से ही भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर और श्री गुरुद्वारों में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। फेज-1 के प्राचीन श्री शिव मंदिर में भक्तों की कतार नजर आई। हालांकि, नए साल पर भीड़ से बचने के लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हुए थे, जिससे भीड़ को काबू करने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव के रहने वाले श्री सनातन धर्म मंदिर में लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसी तरह फेज-11 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, फेज-4 श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-68 के श्री दुर्गा माता मंदिर, गांव शाहीमाजरा के श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर, फेज-3बी2 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर), फेज-2 श्री राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर-70 प्राचीन श्री सत्य नारायण मंदिर, फेज-5 श्री हरि मंदिर, फेज-3ए स्थित श्री वैष्णों माता मंदिर के अलावा शहर के अन्य फेजों और सेक्टरों में स्थित मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर मंदिरों में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें