फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शामलात जमीन से कब्जा छुड़वाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध, लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव भगवासी में शामलात जमीन से कब्जा खाली करवाने विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस की टीम को लोगों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। इतना ही नहीं इस जमीन से कब्जा खाली करवाने के लिए पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी विशेष तौर पहुंचने वाले थे, लेकिन लोगों के विरोध को देखते हुए मंत्री को मौके पर ही दौरा रद्द करना पड़ा। गांव के निलंबित चल रहे सरपंच शिव कुमार मेहता, उगराहां किसान यूनियन से गुलजार सिंह, बलबीर सिंह जंडली, गुरदीप सिंह, राज बिजनपुर, संजीव मेहता सहित अन्य लोगों ने बताया कि यहां करीब 48 एकड़ जमीन पर लंबे समय से 35 लोगों की ओर से हिस्सेदारी में खेती की जा रही है। इस जमीन के कब्जे को लेकर सहायक डायरेक्टर के पास केस भी विचाराधीन है। इसकी अगली तारीख छह दिसंबर है। उन्हें सूचना मिली थी कि डीडीपीओ मोहाली अमरिंदर पाल सिंह चौहान की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ कब्जा छुड़वाने के लिए आ रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव के लोग जिनमें महिलाएं और बच्चे इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में उनका अदालत में केस चल रहा है और इस मामले में कोई फैसला आने से पहले इस जमीन को अवैध ढंग से खाली नहीं करवाया जा सकता। लेकिन अधिकारियों ने गांव निवासियों कि कोई सुनवाई न करते हुए जमीन को खाली करवाने की जिद्द पर अड़े रहे। इस दौरान गांववासियों ने विभाग कि इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इस कारण मौके पर करीब तीन घंटे तक स्थिति तनाव पूर्ण बनी रही। तीन घंटे के बाद भारी गिनती में गांव निवासियों व किसान यूनियन के सहयोग से किए गए विरोध के बाद अधिकारी वापिस लौट गए। इस दौरान गांव निवासियों ने कहा कि अधिकारी किसी ओर जमीन का कब्जा खाली करवाने के लिए आए थे। लेकिन उन्हें सही जानकारी न होने के कारण वह उस जमीन पर पहुंच गए जिसका अदालत में केस चल रहा है और वह उसी जमीन का कब्जा खाली करवाने की जिद्द पर अड़े रहे। इस संबंध में कई बार बीडीपीओ रवनीत कौर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें