खरड़। गांव घडुआं और बत्ता के बीच रेलवे लाइन के नीचे बनाए जाने वाले अंडर ब्रिज के विरोध में आसपास के गांवों के निवासियों ने रोष धरना लगा कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके काम रुकवा दिया। इस अवसर पर गांव घडुआं के पूर्व सरपंच सर्बजीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन के नेता मेहर सिंह थेड़ी तथा पार्षद हरप्रीत सिंह भंडारी व अन्य ने बताया कि अंडर ब्रिज बनने से उनकी जमीनों का नुकसान होगा और गन्ने से भरी ट्रॉलियां भी नही निकल सकेंगी। मौके पर मौजूद रेलवे विभाग के अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि गांववासियों द्वारा जो मांग पत्र दिया है, उसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।