जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में नगर काउंसिल की ओर से सड़कों पर पैच वर्क शुरू किया गया है। ढकोली क्षेत्र और पीरमुछल्ला क्षेत्र की सभी अंदरूनी सड़कों पर जितने भी गड्ढे हैं उनको भरा जाएगा और जहां कार्पेटिंग करने की जरूरत पड़ेगी वह भी की जाएगी। इसके लिए नगर काउंसिल की ओर से 50 से 60 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इस क्षेत्र में पड़ने वाली करीब 40 से 45 सोसायटियों के लोगों को गड्ढे से छुटकारा मिलने वाला है। बरसात के मौसम के बाद सड़क पर बहुत ज्यादा गड्ढे हो गए थे। इस कारण लोग परेशान हो रहे थे और वाहनों का भी नुकसान हो रहा था। जिसके तहत शुक्रवार को नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर ढिल्लों की अगवाई में पैच वर्क के काम का उद्घाटन किया गया है। जिसके चलते किशनपुरा से रोड से शुरू किया गया है और पीरमुछल्ला से ढकोली, किशनपुरा, गाजीपुर और शहर के अंदर पड़ती दर्जनों सोसायटियों के सामने से निकलने वाले सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। जिससे स्थानीय निवासी दुकानदार और राहगीर में खुशी की लहर है। काम पीरमुछल्ला के वार्ड नंबर 11 से काम शुरू किया गया है। जिसके संबंध में वार्ड नंबर 11 की पार्षद के पति गुरसेवक पुनिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल था और लोग परेशान थे। लोगों द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी। इस संबंध में काउंसिल प्रधान उदयवीर ढिल्लों ने कहा कि सरकार के चेंज होने से कामों कि रफ्तार धीमी हो गई। लेकिन अब हमने हॉउस में मीटिंग कर स्पेशल बजट तैयार कर पैच वर्क शुरू करवाया गया है। उन्होंने बताया की जहां सड़क की हालात ज्यादा खराब है, वहां कार्पेटिंग कर सड़क पूरी तरह बनाई जाएगी। उन्होंने बताया की बरसात के दिनों में लोगों को बहुत परेशानी थी, जिससे अब पूरे क्षेत्र के लोगों का इसका फायदा मिलेगा।