फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरोसिटी और आईटी सिटी के लोगों ने विधायक दरबार में उठाईं समस्याएं, बताईं गमाडा की कारगुजारियां

विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते विधायक। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट के पास बसाई गई एरोसिटी और आईटी सिटी के निवासी गमाडा की कारगुजारियों से परेशान हैं। बार-बार गमाडा के अधिकारियों को इलाके के विकास और जन सुविधाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद गमाडा सुनवाई नहीं कर रहा है। हाल ही में इलाका निवासियों ने विधायक कुलवंत सिंह से एरोसिटी और आईटी सिटी के विकास को लेकर बैठक भी की। एरोसिटी निवासी प्रभपाल सिंह गिल, सागर सिंह, विनोद गर्ग, प्रीतम सिंह, अवतार सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर विधायक के दरबार में पहुंचे और उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस बीच एरोसिटी के निवासियों ने मांग की है कि इस क्षेत्र को नहरी जल आपूर्ति लाइन से जोड़ा जाए। लोगों ने बताया कि एरोसिटी में आबादी तो काफी है, लेकिन बिजली, पानी और टूटी सड़कों की समस्या से लोगों को परेशानी आ रही है। यह इलाके की बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा कि एरोसिटी क्षेत्र गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आता है। लोगों की गमाडा के खिलाफ कई शिकायतें हैं। उनको जल्द ही हल करवाने के लिए वह पहल के आधार पर काम कर रहे हैं। मीटिंग में विधायक ने कहा कि इलाके के विकास को लेकर गमाडा अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है। इलाके के जन-कार्यों में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें