जीरकपुर। छठ पर्व पर सोमवार शाम को सैकड़ों महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बनाए घग्घर घाट पर पहुंची। जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू में कई जगह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट बनाए गए थे। सोमवार बाद दोपहर घग्घर, डेराबस्सी के राम तलाई मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया। एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार में लगकर महिलाएं पूजा करने पहुंचीं थी। मुबारिकपुर में बनाए गए तालाब पर महिलाओं ने भारी संख्या में सूर्य को अर्घ्य दिया। जीरकपुर में मेला ग्राउंड में बनाए पंडाल पर हजारों व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया।