फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पाबंदियों से राहत मिलते ही मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाना भूले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना संक्रमण के कमजोर पड़ने के बाद प्रशासन की ओर से लोगों को कई पांबदियों में ढील दी गई थी। लेकिन अब लोग कोरोना से बचाव में लापरवाही करके इस ढील का गलत फायदा उठा रहे हैं। लोग न तो अब बाजारों में आकर मास्क पहन रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की इस बड़ी लापरवाही के कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर जल्द ही आ सकती है। जिससे निपटना मुश्किल हो जाएगा। बात दें कि मोहाली में अब कोरोना का रात्रि कर्फ्यू और अन्य सभी पाबंदियां हट गई। जिसके बाद मार्केटों में गेड़ी मारने के लिए युवा काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। यह लोग न तो मास्क पहनते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। युवा हाथों में हाथ डालकर घूमते हैं। सबसे ज्यादा स्थिति खराब फेज-3बी2 और फेज-7 की मार्केट में हो रही है। रोजाना दोपहर और शाम में काफी संख्या में युवा जुट रहे हैं।
समाज सेवी जगदीप सिंह ढिल्लों का कहना है कि प्रशासन को मार्केट में वालंटियर तैनात करने चाहिए। साथ ही नियम तोड़ने वालों के चालान जारी रखने चाहिए। ऐसी स्थिति में ही लोग कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें