खरड़। गांव सकरूलांपुर के निवासी कई दिनों से पीने वाले पानी की सप्लाई न मिलने के कारण बेहद परेशान है। लोगों को टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई खेतीबाड़ी ट्यूबवेलों से लाकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या से परेशान गांववासियों ने वीरवार को इकट्ठे होकर पानी की सप्लाई वाली टंकी के आगे रोष प्रदर्शन किया और पंजाब के वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों और पंचायत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गांववासी तेजपाल, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, निर्मल सिंह, हरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, दर्शन सिंह आदि ने बताया कि गांव में पिछले तीन चार दिनों से पानी की सप्लाई न आने से गांववासी पीने वाले पानी को तरस रहे हैं और खेतों से टैंकरों द्वारा पानी लेकर आना पड़ रहा है। इस अवसर पर गांववासियों ने मांग की गांव को पीने वाले पानी की सप्लाई तुरंत मुहैया करवाई जाए।