फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क की खस्ता हालत से लोग परेशान, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। गांव खानपुर बांगर से मीढें माजरा को जाने वाली लिंक रोड की खस्ता हालत से परेशान राहगीरों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लिंक रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को दिखाते हुए कुलविंदर सिंह कलौली पूर्व सरपंच, शेर सिंह नडियाली, लक्खी अबरावां पूर्व वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी बनूड़, दर्शन सिंह, भाग सिंह, बहादुर सिंह खानपुर व अन्य राहगीरों ने कहा कि इस रोड पर पिछले काफी समय से गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के दिनों में इस रोड से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की मरम्मत करवाने के लिए कई बार मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी इसकी मरम्मत नहीं करवाई। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरनाक बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें