फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पानी की सप्लाई और पूरा दिन लाइट न आने की समस्या से लोग परेशान, रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। करीब दस दिन से पीने के पानी और बिजली की समस्या को लेकर वार्ड नंबर-15, 16, 17 जनता नगर निवासी 13 मार्च को नगर परिषद ऑफिस और जल विभाग नयागांव के दफ्तर पहुंचे। वहां जाकर लोगों ने जल विभाग और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इसी प्रकार वार्ड-14 में निर्मल डायरी, सूरज कांप्लेक्स, आदर्श नगर, दशमेश नगर और अन्य क्षेत्र के लोगों को पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नयागांव इलाके में पूरा दिन बिजली भी नहीं आती। इस मौके पर नयागांव कांग्रेस वाइस प्रधान मनजीत सिंह सिद्धू, समाज सेवी अनिल कुमार, विकास बग्गा, केला देवी, राज देवी, सोनिया बिड़ला, ममता, सूरज मुखी, रेखा, मंजू, लक्ष्मी, सन्नी और स्थानीय लोगों ने मिलकर नयागांव नगर परिषद ऑफिस में रोष प्रदर्शन कर जल्द समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की। लोगो ने आगे कहा अगर समस्या का जल्द समाधान नही होता तो बड़े लेवल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें