फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। आदर्श नगर में कई दिनों से गलियों में सीवरेज का गंदा पानी खड़ा है। निकासी न होने के कारण यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या के हल के लिए निवासियों ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस समस्या को हल करवाने के लिए
विज्ञापन

वेलफेयर सोसायटी आर्दश नगर खरड़ ने नगर परिषद और एसडीएम दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस सबंधी दविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, खुशवंत सिंह, दीदार सिंह, गुरदेव सिंह,बलजीत सिंह, सोहन सिंह, अमर चंद, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, प्रीतम सिंह और बलविंदर सिंह सहित अन्य ने बताया कि आदर्श नगर के बीच से निकल रही पाइप लाइन केवल 36 इंच है जिसमें फतेहउल्लांपुर तथा गिलको समेत कई अन्य कॉलोनियां जोड़ी गई हैं।
पाइप लाइन छोटी होने के कारण सीवरेज ओवरफ्लो होकर गलियों और खाली प्लॉटों में भर रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि कॉलोनी में गंदगी से भरी हुई नालियों तथा खाली प्लॉटों की भी तुरंत सफाई करवाई जाए ताकि लोगों को बदबू से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें