फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोग नहीं आ रहे बाज, सिंहपुरा चौक पर फ्लाईओवर के नीचे बनाई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में चारों ओर अवैध कब्जे और ट्रैफिक जाम की समस्या चारों तरफ देखने को मिलती है। अगर बात सिंघपुरा चौक की करें तो यहां पर बने फ्लाईओवर के नीचे बने रास्ते पर लोगों की ओर से अवैध कब्जे किए हुए देखे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से मना करने के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं ओर यहां पर अपनी गाड़ियां खड़ी करके उन्होंने स्थायी पार्किंग बना रखी है। कुछ गाड़ियां तो देखने में ऐसे लग रही है जैसे कि इन्हें कई महीनों से हिलाया भी न गया हो, क्योंकि इन पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। फ्लाईओवर के नीचे खड़ी हुई गाड़ियां ट्रैफिक समस्या को बढ़ावा देती है क्योंकि जीरकपुर की तरफ से सिंहपुर चौक पर पहुंचकर यू टर्न लेने वाली गाड़ियों और मकड़ी चौक से यू टर्न लेकर डेराबस्सी की ओर मुड़ने वाली गाड़ियों को दिक्कत इसलिए आती है कि जैसे ही यह गाड़ियां फ्लाईओवर के पास पहुंचकर यू टर्न लेने के लिए मुड़ती है तो नीचे खड़ी हुई गाड़ियां मुड़ने के बाद ही नजर आती है, जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची है।
विज्ञापन

अपना नाम और फोटो न छापने की शर्त पर वहां के लोगों ने बताया कि इनमें से कुछ गाड़ियां आसपास के दुकानदारों की है और कुछ टैक्सी चालकों की है, जिन टैक्सी चालकों ने इस फ्लाईओवर के नीचे एक तरह से अपना टैक्सी स्टैंड ही बनाया हुआ है। इसके अलावा अब यहां पर फूड स्टॉल्स भी लगने लगी है जो कि ट्रैफिक समस्या को और भी बढ़ावा देती है। जिक्र योग्य है कि गाड़ियां खड़ी करने को लेकर यहां पर कई बार लड़ाई झगड़े भी हो चुके हैं।


किसी को भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। सड़क पर गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी करना गलत है। आज ही यहां पर ट्रैफिक पुलिस की टीम को भेज कर कार्रवाई की जाएगी। अगर फिर भी गाड़ियां खड़ी हुई पाई गई तो उन्हें टो करके ले जाया जाएगा। -गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पुलिस, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें