फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरमुछल्ला हत्याकांड : गर्दन काटने वाला मुख्य आरोपी मनोज समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारियल काटने वाले दांतर से की थी विशाल की हत्या, नेचर पार्क से हथियार बरामद पिता-पुत्र पहले ही गिरफ्त में हैं
विज्ञापन

मोहाली/जीरकपुर। पीरमुछल्ला के नेचर पार्क में 22 वर्षीय विशाल की गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज शर्मा और उसके साथी अमन वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विशाल की गर्दन मनोज ने नारियल काटने वाले दांतर से काटी थी। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार नेचर पार्क से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय मनोज शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसी इमारत में रहता था, जहां विशाल रहता था। अमन वर्मा चंडीगढ़ के मौली जागरां में रह रहा था और जोमैटो में काम करता था। पुलिस ने मनोज को डीपीएस चौक और अमन को ढकोली के जेके टायर चौक से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस पहले ही राहुल और उसके पिता हरपाल को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी हैं और पीरमुछल्ला के शिव नगर में किराये पर रहते थे।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हरपाल के बेटे बबलू की करीब एक महीने पहले मौत हो गई थी। हरपाल और उसके परिवार को संदेह था कि बबलू की मौत के पीछे विशाल और उसके परिवार का हाथ था। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। अब जांच में आरोपियों की भूमिका और वारदात की पूरी कड़ी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मनोज शर्मा और अमन वर्मा को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जांच अधिकारी हरनेक सिंह और रमन सिंह आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस बरामद हथियार और मोटरसाइकिलों की जांच के साथ वारदात में अन्य लोगों की संभावित भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल की पत्नी और 10 माह के बेटे का नहीं लगा सुराग
विशाल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और 10 माह के बेटे का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, उसकी पत्नी बच्चे को साथ लेकर घर से निकली थी, जिसके बाद दोनों लापता हो गए। विशाल उनकी तलाश में निकला था, लेकिन बाद में उसका शव नेचर पार्क में मिला। पुलिस पत्नी और बच्चे की तलाश कर रही है। उनके लापता होने और हत्या के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच की जा रही है।जांच अधिकारी हरनेक सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दातर बरामद हुआ है। दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें