खरड़। नगर परिषद की प्रधान अंजूृ चंद्र ने शहरवासियों से अपील की कि जिन लोगों ने अब तक प्रापर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, उनके लिए सरकार एकमुश्त समाधान योजना लेकर आई है। इसमें कोई भी व्यक्ति 31 जुलाई 2025 से पहले बिना किसी ब्याज व जुर्माने के अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवाकर योजना का लाभ उठा सकता है। 31 जुलाई 2025 के बाद प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने पर बकाया ब्याज व जुर्माना देना होगा। इसके अलावा योजना के माध्यम से जिन व्यक्तियों ने अभी तक अपना पुराना हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है, वह भी इस योजना के माध्यम से पुराना हाउस टैक्स जमा करवाकर जुर्माने व ब्याज से छूट प्राप्त कर सकते हैं।