मोहाली। नगर निगम ने वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर पर 10 फीसदी छूट की घोषणा की है। यह छूट 30 सितंबर 2026 तक कर जमा करने वालों को मिलेगी। आयुक्त संदीप सिंह गढ़ा ने शहरवासियों से समय पर भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अंतिम दिनों की परेशानी से बचने के लिए संपत्ति कर शाखा सप्ताहांत में भी खुली रहेगी। 26 और 27 सितंबर को शाखा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करेगी। इस दौरान शहरवासी कार्यालय पहुंचकर अपना कर जमा करवा सकेंगे। जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अभी तक संपत्ति आईडी नहीं बनवाई है, वे आवश्यक दस्तावेज जमा कर आईडी बनवा सकते हैं। समय पर कर जमा होने से नगर निगम को शहर में विकास कार्यों के लिए राजस्व भी उपलब्ध होगा।