फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पावाला की टीम प्रथम और खेड़ी गुरना रहीं दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। गांव मानकपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में दो दिवसीय क्रिकेट कप हुआ। इसका उद्घाटन हलका विधायक नीना मित्तल ने किया। इस क्रिकेट कप में पावाला गांव की क्रिकेट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपए का पुरस्कार जीता तथा खेड़ी गुरना गांव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 31 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। इस क्रिकेट कप के मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह मान व चंचल सुखीजा ने बताया कि इस दो दिवसीय क्रिकेट कप में 32 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट कप में जगदीश सिंह जग्गी, सरपंच सतविंदर सिंह मिर्जापुर, रोमी अबरावा, सरपंच गुरचरण सिंह अबरावा, गुरतेज सिंह, किरपाल सिंह, नंबरदार नछत्तर सिंह, सुच्चा सिंह, करमजीत सिंह, दलजीत सिंह, सुमित डीजे, सुमित, हर्ष, लवली, रोकी, राजिंदर सिंह, जसवीर सिंह, लज्जा सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह के अलावा समूची ग्राम पंचायत नगर निवासी व काफी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें