फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर में कैमरे लगने का रास्ता साफ, आज खुलेगी फाइनांशियल बिड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में कैमरे लगने का रास्ता साफ हो गया है। टेक्निकल बिड को दोनों कंपनियों ने पार कर लिया है। इस दौरान ओवरस्पीड गुजरे वाहनों की एक्यूरेसी 95.7 और 93.7 प्रतिशत आई है जबकि विभाग को यह 90 प्रतिशत के पास चाहिए थी। वहीं, एक कंपनी पहले ही नियम पूरा न होने के चलते बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के कुछ लोग ट्रैफिक नियमों का बहुत उल्लंघन करते हैं लेकिन अब ऐसा करना उन्हें महंगा पड़ेगा क्योंकि अब चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर में पहले चरण में पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन (पीपीएचसी) पहले चरण में 20 स्थानों पर हाई रेजोल्यूशन वाले 390 कैमरे लगने जा रहे हैं। 22 नवंबर को इसकी फाइनांशियल बिड खुलने के बाद एक दिसंबर से कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इस पर विभाग की ओर से साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, विभाग के पास पांच करोड़ रुपये का फंड और भी आ गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले छह महीने में शहर के प्रमुख चौक हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरों से लेस हो जाएंगे।



पांचवीं बार सिरे चढ़ा टेंडर

बता दें कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर चार बार पहले लग चुका था लेकिन कभी टेक्निकल बिड तो कभी किसी और कारण से टेंडर सिरे नहीं चढ़ सका। इस बार टेंडर सिरे चढ़ने से पीपीएचसी ने भी राहत की सांस ली है। अब बुधवार को फाइनांशियल बिड खुलने के बाद यह साफ हो जाएगा कि शहर में कौन-सी कंपनी कैमरे लगाएगी।
विज्ञापन




ज्यादा दुर्घटना वाले चौकों पर पहले लगेंगे कैमरे

एयरपोर्ट रोड समेत शहर के उन प्रमुख चौकों को पहले चरण में लिया गया है। यहां पर अधिकतर हादसे होते हैं। विभाग के अनुसार एयरपोर्ट रोड पर विभाग एयरपोर्ट चौक, चीमा ब्यॉलर लाइट प्वाइंट, राधा स्वामी सत्संग भवन लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा सिंह शहीदां, लाइट प्वाइंट, आइसर लाइट प्वाइंट, एयरपोर्ट रोड टीडीआई सिटी (गिलको के सामने) और एयरपोर्ट टू छतबीड़ (जीरकपुर) मुख्य सड़क पर कैमरे लगेंगे। इसके अलावा चावला लाइट प्वाइंट, फेज-3-5 लाइट प्वाइंट, मदनपुर चौक, माइक्रो टॉवर लाइट प्वाइंट, मैक्स अस्पताल लाइट प्वाइंट, सन्नी एनक्लेव लाइट प्वाइंट, लांडरां चौक, पीसीए स्टेडियम लाइट प्वाइंट, दैड़ी टी-प्वाइंट, सेक्टर 105-106 टी-प्वाइंट, पूरब अपार्टमेंट सेक्टर-89, लखनौर टी-प्वाइंट और फेज-7 मुख्य लाइट प्वाइंट पर भी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें