फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारखाने खाली करवाने के लिए पटवारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्शन : तहसील कांप्लेक्स खरड़ में पटवारियों के धरने को संबोधित करते जसवीर सिंह खेड़ा।
विज्ञापन

फोटो सहित
पटवारखाने खाली करवाने के लिए पटवारियों ने दिया धरना
दी रेवन्यू पटवार यूनियन के सदस्यों ने कहा- वापस नहीं लिया जाएगा सर्कलों का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। मुल्लांपुर गरीबदास तथा घडुआं के पटवारखानों को पुलिस के अवैध कब्जों से मुक्त करवाने को लेकर मंगलवार दी रेवन्यू पटवार यूनियन तहसील खरड़ द्वारा तहसील कांप्लेक्स खरड़ में धरना दिया गया। तहसील प्रधान हरविंदर सिंह पोहली तथा जसवीर सिंह खेड़ा ने बताया कि पटवारियों द्वारा जो अतिरिक्त पटवार सर्कलों का काम छोड़ा गया है, उसे वापस नहीं लिया जाएगा।
इसके अलावा उन्हें एसडीएम खरड़ द्वारा सुबह 9 बजे दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा जा रहा है जोकि गलत है। पटवारियों का ज्यादातर काम फील्ड का होता है इसलिए वह उक्त समय पर दफ्तर में मौजूद नहीं हो सकते हैं। इन नेताओं ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद धरने को फिलहाल रद्द कर दिया है। यदि प्रशासन ने पटवारियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो फिर से संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन ने बताया कि मुल्लांपुर गरीबदास तथा घडुआं के पटवारखानों का मामला डीसी, जिला माल अधिकारी के ध्यान में है। उम्मीद है कि इस संबंधी जिला प्रशासन द्वारा दोनों पटवारखानों को खाली करवाने के लिए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भूपिंदरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, बलजीत सिंह, राजिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, सोहन सिंह, सुखचैन सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, चतरपाल सिंह, मनदीप शर्मा समेत अन्य पटवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें