फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक लाख के निजी मुचलके पर पटवारी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख के निजी मुचलके पर पटवारी को मिली जमानत
विज्ञापन

7 मार्च, 2023 को 2500 रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ था ब्लॉक माजरी का पटवारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पटवारी को अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और कुछ शर्तों पर जमानत दे दी है, लेकिन आरोपी को हर सुनवाई पर अदालत में पेश होना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी राहुल ने जिला अदालत में अपनी जमानत अर्जी लगाई थी। इसमें उनके वकील ने दलील दी थी कि उन्हें गलत मामले में फंसाया गया है। यह मामला राजनीति से प्रेरित है। गिरफ्तारी से पहले भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत औपचारिकताएं भी पूरी नहीं की गई हैं। इसके अलावा अब हिरासत में रखकर पुलिस ने कुछ और हासिल नहीं करना है। पटवारी राहुल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने तर्क दिया कि अपराध गंभीर प्रकृति का है। अगर आरोपी को जमानत मिलती है तो वह है जांच एजेंसी और गवाहों को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह जांच का विषय है। आरोपी अदालत में ट्रायल के लिए तैयार है। ऐसे में उसे जमानत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
गांव कुब्बाहेड़ी निवासी त्रिशूल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे इंतकाल दर्ज करवाने के नाम पर आरोपी पटवारी राहुल की ओर से रिश्वत मांगी जा रही है। पुलिस ने 500-500 रुपये के पांच नोट फोटो कॉपी करवाकर उसे दे दिए थे। जब पटवारी ने पैसे ले लिए तो पुलिस ने छापा मारकर आरोपी पटवारी से यह पैसे बरामद करके केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें