फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में इलाज के दौरान मरीज की मौत, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में इलाज के दौरान एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार जीबीबी रेाजवुड डेराबस्सी निवासी के रूप में हुई है। वह स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई का काम करता था। दीपक की मौत के बाद परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने बताया कि दीपक को हल्का दर्द हुआ था। वह स्वयं वाहन चलाकर अस्पताल आया था। यहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसे हार्ट अटैक आया है। डॉक्टरों ने भर्ती करने के बाद स्टंट डाला, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उसके दिमाग में ब्लॉकेज है। क्लॉट बना हुआ है। इसलिए उन्होंने उसके दिमाग का ऑपरेशन किया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और कई दिनों से वेंटिलेटर पर रखकर लाखों रुपये का बिल वसूला गया। आज डॉक्टरों ने बताया कि दीपक की मौत हो गई है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से दीपक की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा देकर परिवार को शांत किया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामला सिविल सर्जन मोहाली के ध्यान में लाया गया है। जांच के लिए एक बोर्ड गठित किया गया है। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल के जीएम ऑपरेशंस डॉक्टर नवीन नरूला ने बताया कि हार्ट अटैक पड़ने पर यहां आया था और जो जरूरी था, उसका पूरा इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि स्टंट डालने के बाद उसके दिमाग में क्लॉट बन गया, जिसका भी परिवार की सहमति से ऑपरेशन किया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पूरे नियमों के तहत इलाज किया गया, जिसके सारे दस्तावेज और परिवार की पूरी सहमति मौजूद है। मरीज की जान बचाने के लिए पूरी कोशिश की गई। उन्होंने परिवार के लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें