फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटियाला चौक–कोहिनूर चौक की जाम समस्या को मिलेगी बड़ी राहत, बनेंगे दो कट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़–अंबाला हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे पटियाला चौक और कोहिनूर ढाबा वाले चौक पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से अब लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से इन दोनों चौकों के बीच फ्लाईओवर के नीचे दो नए कट बनाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी जिसे अमर उजाला ने जुलाई 2025 में प्रमुखता से उठाया था। 16 जुलाई 2025 को प्रकाशित खबर में विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों के सुझाव भी शामिल किए गए थे, जिनमें इस मार्ग पर अतिरिक्त कट बनाने की मांग की गई थी। अब एनएचएआई की ओर इस मांग पर अमल किया जा रहा है।
पहला कट एनके शर्मा रोड के सामने बनाया जा रहा है, जबकि दूसरा कट प्रीत कॉलोनी स्थित सब्जी मंडी के सामने तैयार किया जाएगा। इन दोनों कटों के शुरू होने से पटियाला चौक और कोहिनूर ढाबा चौक पर ट्रैफिक लोड में कमी आएगी। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी, जो अब तक दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का मानना है कि इन नए कटों से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।

कोट्स :::
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें