फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर लापरवाही: लैब ने एक हफ्ते नहीं दी 663 पॉजिटिव रिपोर्ट, सात दिन की रिपोर्ट एक साथ मिलने से हड़कंप

Wed, 28 Apr 2021 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

लैब की इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने पंचकूला के डीसी से लैब के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
 
विज्ञापन
पंचकूला लैब ने कोरोना रिपोर्ट देने में की लापरवाही। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमितों के मामले के बीच पंचकूला की एक लैब की लापरवाही से मोहाली जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लैब ने पिछले एक सप्ताह के दौरान जांच में कोरोना संक्रमित पाए 663 लोगों को रिपोर्ट की जानकारी ही नहीं दी। लैब की इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने पंचकूला के डीसी से लैब के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


पंचकूला की पैथोलॉजी लैब एएएल रिसर्च एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। 18 से 25 अप्रैल के बीच जांच के लिए भेजे गए सैंपल्स में से 663 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले थे लेकिन लैब ने मोहाली के इन 663 लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं भेजी। 


डीसी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए, तुरंत पंचकूला के डीसी से बात की। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित इन 663 लोगों ने शुरुआती लक्षणों के आधार पर खुद को एकांतवास में रखा होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह संक्रमण के बड़े फैलाव का कारण बन सकता है। डीसी ने तत्काल सेहत विभाग और प्रशासन की टीमों को निर्देश जारी कर सभी 663 संक्रमितों की निगरानी करने और उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के लिए लगा दिया है। सेहत विभाग और प्रशासन की टीमें इस काम में जुट गई हैं। डीसी ने बताया कि इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सेहत विभाग ने सभी संक्रमितों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव उन्हें पता ही नहीं चला

18 से 25 अप्रैल के बीच मोहाली के 663 संक्रमितों को खुद के संक्रमित होने की जानकारी ही नहीं थी। पंचकूला की लैब ने घोर लापरवाही बरतते हुए इन जांच रिपोर्टों को एक सप्ताह तक सौंपा ही नहीं था। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों को खुद के संक्रमित होने की जानकारी नहीं होने के कारण अचानक कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ सकते हैं। 

18 से 25 अप्रैल तक ऐसे आए मामले
18 अप्रैल   -1 मामला 
20 अप्रैल- 101 मामले 
21 अप्रैल- 107 मामले 
22 अप्रैल- 123 मामले 
23 अप्रैल- 126 मामले 
24 अप्रैल -133 मामले 
25 अप्रैल -70 मामले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें