फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह को अदालत में नहीं किया गया पेश, जेल सुपरिटेंडेंट को नोटिस जारी

Tue, 03 Sep 2019 01:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहां को कोर्ट में सुनवाई के दौरान केस नहीं किया जा रहा है। अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया है। साथ ही रोपड़ जेल सुपरिंटेंडेंट को नोटिस कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गत वर्ष 14 अप्रैल की रात को साढ़े 12 बजे के करीब गायक परमीश वर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। यह हमला उस समय हुआ था, जब वह मोहाली के सेक्टर 91 स्थित अपने घर कार में लौट रहे थे। परमीश वर्मा व उनका दोस्त कुलवंत सिंह चाहल भी घायल हो गए थे।

पुलिस द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी मोहाली स्थित पुलिस चौकी में कुलवंत सिंह निवासी गांव डडहेड़ा जिला पटियाला के बयानों पर अज्ञात हमलावरों खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने दिलप्रीत ढाहां व अन्य कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इस केस में आरोपी दिलप्रीत सिंह बाबा सहित दो आरोपी जेल में बंद हैं जबकि तीन आरोपियों की जमानत हो चुकी है। पुलिस दिलप्रीत सिंह बाबा, हरजिन्द्र सिंह उर्फ आकाश, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श, अरुण कुमार उर्फ सन्नी तथा गौरव पटियाल की पत्नी रेनू के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर चुकी है। लेकिन आरोपियों के खिलाफ अभी अदालत में आरोप तय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें