मानदेय बढ़ाने और केंद्रों की सुविधाएं सुधारने की मांग उठाई
खरड़। राम भवन में हलका प्रभारी एवं पंजाब युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने खरड़ ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बच्चों के पोषण और महिलाओं के कल्याण में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, केंद्रों की स्थिति सुधारने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी। उन्होंने मातृ-पुत्री सम्मान योजना के लिए पंजाब सरकार का आभार जताया।
गोल्डी ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीडीपीओ गुरसिमरन कौर, ब्लॉक समिति चेयरमैन रघुबीर सिंह मोदी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।