फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिंदर झोटा हत्याकांड : खरड़ बंद कर की न्याय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर वीरवार को खरड़ में व्यापक बंद रहा। शहर के बाजार बंद रहे और विभिन्न संगठनों ने मुख्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केएफसी चौक, देसू माजरा, मुख्य बस स्टैंड खरड़, भगोमाजरा टोल प्लाजा और राडियाला सहित कई स्थानों को अवरुद्ध किया। भारतमाला रोड भी बंद रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। संगठनों ने परमिंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या एक साजिश थी, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। विभिन्न संगठनों ने न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें