छठे दिन भी बाजार बंद रहा, प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
फेज-6 में प्रस्तावित फ्लाईओवर मामले में अभी तक कहीं से राहत की खबर नहीं है। साथ ही लोगों का संघर्ष पूरी तरह तेज हो गया है। कोठियां बचाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले संघर्ष पर चल रहे इलाके के लोगों की हड़ताल सोमवार को 54वें दिन में दाखिल हो गई है।
इस दौरान भूपिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह संधू, जसपाल सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं, दूसरी ओर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा लोगों के संघर्ष को नजरअंदाज कर फ्लाईओवार बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
इसके लिए एनएचएआई ने वेरका चौक से मिट्टी के सैंपल लेने का जो काम शुरू किया था वह अब बालौंगी तक पहुंच गया है। वहीं इलाके के लोग भी काम बंद करने के लिए लंबे समय से जिद्द पर अड़े हैं। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर किसी भी हाल में बनने नहीं दिया जाएगा।
कमेटी के सदस्य बीएस पुन्नी ने कहा कि फ्लाईओवर का काम बंद करने के लिए चाहे संसद का घेराव करना पड़े तो लोग पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन वह घरों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। लाईओवर बनने से इलाके के 54 घर इसकी चपेट में आएंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने इलाके में फ्लाईओवर बनाने के लिए झूठा सर्वे किया है। नोटिफिकेशेन के मुताबिक इसे बलौंगी तक बनाया जाना था।