फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की समस्या होगी हल, मकानों के नए नक्शे स्टिल्ट पार्किंग सहित पास करें चार मंजिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के रिहायशी एरिया में पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। यहां तक कि पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ समय पहले एक एडवोकेट की जान तक चली गई थी। इसके बाद नगर निगम द्वारा पार्कों को थोड़ा पीछे कर पार्किंग की समस्या हल की गई थी, लेकिन यह समस्या का स्थायी हल नहीं है। इस मामले को लेकर शहर के पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने गमाडा के सीए और हाउसिंग विभाग के सचिव को एक पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि मोहाली में मकानों के नक्शे अब तीन मंजिल की जगह चार मंजिला पास होने चाहिए। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर स्टिल्ट पार्किंग बनाई जानी चाहिए, ताकि पार्किंग की समस्या पूरी तरह से हल हो जाए।
विज्ञापन

बेदी ने पत्र में कहा है कि पार्किंग की समस्या हल करने को निकाला गया तरीका स्थायी नहीं है। इससे वातावरण बुरा असर पड़ रहा है। इस समस्या का हल यहीं है कि अब तीन मंजिल की जगह चार मंजिल के नक्शे पास किए जाएं। ग्राउंड फ्लोर पर स्टिल्ट पार्किंग बनाई जाए और देश के प्रमुख शहरों में यहीं सिस्टम चल रहा है। पंचकूला में भी यहीं सिस्टम लागू है। उन्होंने पत्र में सुझाव दिया कि जो इस सिस्टम के लिए आगे आते हैं, उनको पांचवीं आधी मंजिल बनाने की अनुमति दी जाए। इससे रियल एस्टेट कारोबार को फायदा होगा। सरकार ने अभी तक फ्लोर सिस्टम लागू नहीं किया है। लेकिन फिर भी मोहाली में फ्लोर वाइज मकान बिकना शुरू हो गए हैं। इस वजह से समस्या गहराई हुई है।
राज्य की कुल आबादी का 2.3 फीसदी हिस्सा रहता है मोहाली
राज्य की जनसंख्या के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो पंजाब की कुल आबादी का 2.3% हिस्सा एसएएस नगर इलाके में रहता है। पिछले तीन साल से पंजाब के कुल वाहनों की तुलना में काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिले में करीब दस लाख जनसंख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें