फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजेशन से पहले ही लीक हो गई पार्किंग की छत व टैंक

Tue, 21 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
पूरब अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-88 में गमाडा की ओर से बनाए जा रहे पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटियों को अभी फ्लैटों का पजेशन भी नहीं मिला है। इससे पहले ही प्रोजेक्ट की खामियां सामने आने लगी हैं। एक तरफ जहां बेसमेंट में बनी पार्किंग की छत लीक होने से पानी टपकने लगा है। वहीं, अंडरग्राउंड वाटर टैंक की हालत भी खस्ता है। टैंक भी लीक हो रहा है। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पूर्व प्रीमियम अपार्टमेंट्स अलॉटी एसोसिएशन की सोमवार को आपात मीटिंग हुई। इसमें अलॉटियों ने मांग रखी कि पजेशन देने से पहले इसमें सुधार किया जाए। ऐसे में किसी भी तरह का नुकसान होता है तो उसके लिए गमाडा जिम्मेदार होगा। 

वहीं, अलॉटियों का कहना है कि फ्लैटों में बढ़िया सामान प्रयोग करने के लिए गमाडा ने उनसे 25-30 प्रतिशत अधिक रकम वसूली थी। मीटिंग में एसोसिएशन के फाइनेंस सेक्रेटरी परविंदर सिंह ने बताया कि दो-तीन पहले बारिश से पार्किंग की बेसमेंट लीक होने से पानी भर गया। उन्होंने बताया कि पार्किंग की छत पर वाटर प्रूफिंग नहीं की गई। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में अकुशल कारीगरों से काम करवाने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। अलॉटियों ने गमाडा अधिकारियों से मांग की है कि इन्हें पहल के आधार पर सुधारा जाए। ताकि अलॉटियों को बाद में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे में कोई नुकसान होता है तो उसके लिए गमाडा जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में देरी पर गमाडा ने यह दिया जवाब
अलॉटियों ने प्रोजेक्ट में हुई देरी के लिए संगत दर्शन के तहत मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया था। इसके बाद गमाडा की ओर से पत्र भेजने वाले को जवाब दिया गया है कि प्रोजेक्ट का काम 3-5-2013 को सिंप्लेक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को अलॉट किया गया था। प्रोजेक्ट 27 महीने में पूरा होना था, लेकिन जिन किसानों की जमीन एक्वायर की गई थी। उनसे कब्जा लेने में हुई देरी और लिंक सड़कों को बनाने में थोड़ी मुश्किल आई। जिन्हें तय समय में क्लीयर किया गया।

30 जून से मिलेगा पजेशन, क्वालिटी के बारे में बताया 
गमाडा ने भेजे पत्र में साफ शब्दों में लिखा है कि पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटियों को तीस जून से फ्लैटों का पजेशन देना शुरू कर दिया जाएगा। मकानों की क्वालिटी के बारे में समय-समय पर एसोसिएशन के इंजीनियरिंग विभाग, गमाडा की तरफ से सूचित किया जाता है।

लखनऊ की तर्ज पर बने हैं फ्लैट
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने लखनऊ की तर्ज पर यह फ्लैट बनाए हैं। इन फ्लैटों की स्टडी करने के लिए गमाडा की टीम लखनऊ गई थी। जिसने वहां जाकर फ्लैटों की स्टडी की थी। इसके अलावा मुंबई में सौ मंजिला फ्लैट बनाने वाली नामी कंपनी से गमाडा ने कंसलटेंट के रूप में सेवाएं ली थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें