मोहाली। अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अनन्या बंसल ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के शॉटपुट वर्ग में एक और कांस्य पदक जीत लिया है। यह चैंपियनशिप 18 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी। अनन्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन और राष्ट्रीय स्तर पर करीब 20 मेडल जीत चुकी हैं। संवाद