फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-7 में बच्चों की संदिग्ध टोली से दहशत, घरों के बाहर रेकी के बाद चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं के बीच फेज-7 के रिहायशी इलाके में बच्चों की एक संदिग्ध टोली ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि तीन बच्चे सुबह के समय घरों के बाहर घूमकर पहले रेकी करते हैं और मौका मिलने पर घरों में दाखिल होकर साइकिल व अन्य सामान चोरी कर लेते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फेज-7 में तीन अलग-अलग स्थानों से साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं में बच्चों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन

टिंकू आनंद के अनुसार, कई घटनाएं घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस को शिकायतों के साथ फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। फुटेज में तीन बच्चे इलाके में घूमते दिखाई दे रहे हैं। लोगों के मुताबिक, इनमें से एक बच्चा घर के अंदर जाकर सामान या साइकिल लेकर आता है, जबकि दो बच्चे आसपास खड़े रहकर निगरानी करते हैं।

बच्चे पहले इलाके में चक्कर लगाते हैं और घरों के बाहर खड़ी साइकिलों तथा अन्य सामान पर नजर रखते हैं। इसके बाद मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल जाते हैं। कुछ घटनाएं सुबह के समय हुई हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के कारण रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन


फेज-3बी1 में वेरका बूथ का शटर तोड़कर चोरी
कुछ दिन पहले फेज-3बी1 के रोज गार्डन स्थित वेरका बूथ को भी चोरों ने निशाना बनाया था। शिकायत के मुताबिक, चोर बूथ का शटर तोड़कर करीब नौ हजार रुपये नकद के अलावा छह किलो देसी घी, बिस्किट, चिप्स और चॉकलेट ले गए। आरोपियों ने बूथ के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। घटना की शिकायत के साथ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस बोली- फुटेज के आधार पर होगी पहचान
थाना मटौर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि वेरका बूथ में चोरी की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेज-7 में साइकिल चोरी की घटनाओं की जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। इन शिकायतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें