फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : मोहाली में कोरोना से चार की गई जान, 419 लोग हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना से शुक्रवार को चार और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 419 लोग संक्रमित हुए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से अब तक 440 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में टॉप पर है। डीसी गिरीश दियालन का कहना है कि सुरक्षा ही बचाव है। उन्होंने लोगों से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में 299 मामले अकेले मोहाली शहर के हैं। डेराबस्सी में 13, ढकोली में 76, खरड़ में 23, कुराली में छह और लालडू में दो लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 298 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 27521 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 23667 लोग तंदुरुस्त हुए हैं, जबकि 3414 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोगों को हिदायत दी है कि खांसी, जुकाम या बुखार होने पर कोरोना जांच करवाएं। यह जांच सभी सरकारी अस्पतालों में हो रही है। इसके साथ ही अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें