फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीरमुछल्ला में पंचकूला नगर निगम की गाड़ी कूड़ा फेंकते पकड़ी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला इलाके के डंप पॉइंट पर मंगलवार को पंचकूला नगर निगम की एक गाड़ी कूड़ा डालते हुए पकड़े जाने का मामला सामने आया। मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज संदीप सिंह पूनिया ने गाड़ी को रोककर इसकी सूचना नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज को दी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी को मौके पर भेजा गया और गाड़ी को जांच के लिए नगर परिषद कार्यालय लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

मौके पर बनाए गए वीडियो में डंप पॉइंट के सुपरवाइजर को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पंचकूला नगर निगम की यह गाड़ी करीब पांच-छह दिन पहले भी यहां कूड़ा डालने पहुंची थी। उस समय चालक को डंप पॉइंट पर कूड़ा डालने से मना किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने कूड़ा डाल दिया। सुपरवाइजर ने दावा किया कि संबंधित लोगों को कई बार रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।
मामला सामने आने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने गाड़ी को अपने स्तर पर जांच के लिए मंगवाया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि पंचकूला नगर निगम की गाड़ी जीरकपुर के डंप पॉइंट पर कूड़ा डालने किसके निर्देश पर पहुंची और क्या इससे पहले भी यहां कूड़ा डाला गया है।नगर परिषद की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन








हरियाणा के संबंधित अधिकारियों से पूछा जाएगा कि गाड़ी जीरकपुर में कूड़ा डालने क्यों पहुंची। मामले की जांच के बाद कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी।— गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें