फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सामने पेशाब करने से रोका तो पेंटर की पीट पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गली में बैठी महिलाओं के सामने पेशाब करने से रोका तो नशे में धुत 7-8 युवकों ने पेंटर की पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात गांव बड़माजरा में शनिवार देर रात 11 बजे की है। पुलिस आरोपियों को अभी तक पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक संजय यादव यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था। बड़माजरा में वह किराये के मकान में अपनी पत्नी और 5 साल की बेटी के साथ रह रहा था। शनिवार देर रात करीब 11 बजे उसके घर के बाहर गली में बैठी महिलाओं के सामने नशे में धुत तीन युवक पेशाब कर रहे थे। यह देखकर उसने युवकों को टोका तो उन्होंने संजय से बहस शुरू कर दी। इसके बाद हाथापाई करने लगे। झगड़ा होते देख वहां लोग जमा हो गए और बीच बचाव कराया। उस समय तो वह युवक वहां से चले गए लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे सात आठ साथियों के साथ वापस आए और संजय को उसके घर से बाहर निकालकर चाकू व ईंटों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई संजय की पत्नी को भी चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। संजय को बुरी तरह पीटकर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने संजय को फेज-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी पाल सिंह ने बताया कि संजय यादव की पत्नी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
गुंडागर्दी का शिकार हुआ परिवार
गोरखपुर का रहने वाला 32 साल का संजय यादव यहां 10 साल से रह रहा था और पेंटर का काम करता था। नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी ने एक परिवार को उजाड़ दिया और महिला के साथ उसकी बेटी का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें