मोहाली/डेराबस्सी। खेतों में अभी 8 से 10 फीसदी धान की फसल खड़ी है, जबकि मंडियों में खरीद बंद होने की चर्चा से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ने धान की खरीद जारी रखने की मांग की है। जिला प्रधान रविंदर सिंह देहकलां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन से मुलाकात कर मंडी बोर्ड के चेयरमैन के नाम मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद बंद होने की बात कही जा रही है, जबकि सरकार पूरा धान खरीदने का दावा कर रही है।
रविंदर सिंह ने बताया कि इस बार प्रति एकड़ उत्पादन भी तीन से चार क्विंटल अधिक हुआ है। जल्द कटाई से नमी के कारण किसानों को परेशानी हो सकती है। गेहूं की बिजाई और डीएपी खाद की किल्लत भी चिंता बढ़ा रही है। समार्केट कमेटी चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि किसानों का पूरा धान खरीदा जाएगा। खेतों में फसल समाप्त होने तक खरीद जारी रखने के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। संवाद