फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के प्रधान ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र- पीएम केयर फंड के तहत पंजाब भेजे वेंटिलेटर्स की खरीद में हुई धांधली, वेंटिलेटर, इस्तेमाल करने से पहले हुए खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में जहां एक ओर अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा के लिए मरीज धक्के खा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पंजाब को पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर्स और अन्य चीजें उच्च गुणवत्ता वाले नहीं हैं। इनमें अधिकतर वेंटिलेटर इस्तेमाल करने से पहले ही खराब पाए गए हैं। ऐसे में साफ है कि इन्हें खरीदने में करोड़ों रुपये की धांधली हुई है। इस धांधली में अधिकारी, राजनेता और कंपनियां शामिल हैं। यह आरोप पंजाब अंगेस्ट क्रप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, सीबीआई, मानवाधिकार आयोग और पंजाब पुलिस को भेजे पत्र में लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी गठित की जाए। साथ ही इस तरह का घटिया सामान खरीदने वालों पर कार्रवाई की जाए।
जानकारी के मुताबिक संस्था पीएसी की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि पंजाब में कोरोना संक्रमण से रोजाना सैकड़ों लोग मर रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीजों को वेंटिलेटर की सख्त जरूरत होती है। लेकिन वेंटिलेटर की कमी के कारण मरीज दम तोड़ रहे हैं। जबकि जो पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर मोहाली समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में पहुंचे हैं, उनमें अधिकतर वेंटिलेटर इस्तेमाल करने से पहले ही खराब पाए गए हैं। यहां तक कि कई जिलों में तो वेंटिलेटर पर जंग तक लग गया था। दाऊं ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अमृतसर, सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला में पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर का जिक्र किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पंजाब को भेजे गए मास्क और दस्ताने जैसे पीपीई किट भी उच्च क्वालिटी के नहीं पाए गए हैं और जरूर इनकी खरीद में धांधली हुई है। दाऊं ने कहा कि इस मामले में उच्च स्तरीच जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें