फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने प्रॉपर्टी डीलर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। एक व्यक्ति की खरड़-रोपड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी गांव झिंगड़ां कुराली के रूप में हुई है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब गुरप्रीत सिंह हाईवे पर बने रास्ते में खड़ा था। इसके साथ ही कुछ दूरी पर एक कार भी दूसरी ओर जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान रोपड़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार तमिलनाडु नंबर की कार बेकाबू होकर गुरप्रीत सिंह को कुचलती हुई दूसरी कार से जा टकराई। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सरकारी अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात कुछ अज्ञात व्यक्ति एक घायल को गंभीर अवस्था में लेकर आए थे। वे उसे स्ट्रेचर पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद मामले संबंधी तुरंत पुलिस को सूचित किया। डाक्टर ने मौके घर घायल को चेक किया तो पाया कि गुरप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने मृतक की पहचान उसके पास से बरामद कागजों से की। मृतक अपनी मां और बेटी के साथ रहता था। उसका बेटा विदेश में रहता है। मौके पर पहुंची पुलि ने जांच करते हुए हरिंदर सिंह घटोर निवासी के बयानों पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें