फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पहले दिन ही पांच हजार से अधिक पेंशनरों ने कराया पंजीकरण, मोहाली में शुरू हुआ पेंशनर सेवा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल पर पहले ही दिन पांच हजार से अधिक पेंशनरों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया। पंजीकरण प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए वीरवार को मोहाली से तीन दिवसीय पेंशनर सेवा मेले की शुरुआत की गई। वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने जिला प्रशासनिक परिसर में मेले का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन महीनों के भीतर राज्य के सभी पेंशनरों का पोर्टल पर पंजीकरण पूरा कर लिया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, पेंशन वितरण निर्बाध जारी रहेगा। किसी पेंशनर को देरी या तकनीकी समस्या के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। चीमा ने कहा कि हर जिले में मेले के दौरान विभागीय अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। इस अवसर पर डीसी कोमल मित्तल, मुख्यमंत्री फील्ड अफसर गुरमीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक (खजाना) सिमरजीत कौर, और जिला कोषागार अधिकारी रेनूका कटियाल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें