फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सौ से ज्यादा कारें बुक, धनतेरस पर होंगी डिलीवर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों में उत्साह, शोरूम प्रबंधन भी डिलीवरी के लिए तैयारियां करने में जुटे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। धनतेरस के पर्व को लेकर वाहन बाजार में रौनक बढ़ गई है। इस दिन नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा के चलते लोगों ने अपनी पसंद के वाहन पहले से ही बुक करवा लिए हैं। जीरकपुर के विभिन्न शोरूम में 100 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग दर्ज की गई है। इनमें अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मारुति नेक्सा शोरूम से 70 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। पटियाला रोड पर मारुति एरेना शोरूम से 30 गाड़ियों की बुकिंग दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य बुकिंग भी हुई हैं। इन सभी वाहनों को धनतेरस पर ग्राहकों को डिलीवर किया जाएगा। शोरूम प्रबंधन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनतेरस पर वाहन खरीदने को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। कई ग्राहक अपनी नई गाड़ी की डिलीवरी के लिए इसी दिन को प्राथमिकता देते हैं। वे पहले ही बुकिंग करवाकर शुभ मुहूर्त में गाड़ी घर ले जाना सुनिश्चित कर रहे हैं। मारुति नेक्सा शोरूम के महाप्रबंधक मोहित धमीजा का कहना है कि ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखा जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि नई गाड़ी घर ले जाने का यह खास पल ग्राहकों के लिए यादगार बन सके।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदने से घर में बरकत आती है। इसी परंपरा के चलते लोग वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं। कई परिवार नई गाड़ी खरीदने को जीवन में नई शुरुआत और खुशहाली से जोड़कर देखते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें