फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो खदान में गिरी, तीन युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कॉर्पियो पुलिया से टकराकर खदान में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया। यह घटना शनिवार सुबह बनूड़ से तेपला जाने वाले मार्ग पर हुई। घायलों की पहचान हरियाणा निवासी सोनू, संदीप और आनंद के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक शनिवार सुबह अंबाला होते हुए बनूड़ की ओर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बासमा कॉलोनी के पास सिंगमा फैक्टरी के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। इस कारण गाड़ी सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा कर नीचे खदान में गिर गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। राहगीरों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद गांव के लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने मशक्कत के बाद लोहे की रॉड से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे युवकों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें