फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वरना कार में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने सेक्टर-78 के बाहर खड़ी वरना कार में आग लगाने वाले चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आशू और चंदन निवासी बंगाला बस्ती खरड़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी नशेड़ी हैं। दो अन्य आरोपी कपिल निवासी कैथल हाल वासी मुंडी खरड़ और किरपाल सिंह उर्फ पाला निवासी छज्जूमाजरा खरड़ अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि एसपी सौरव जिंदल की अगुवाई में डीएसपी तलविंदर सिंह और सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह निगरानी मामले की जांच कर रहे थे। टीम ने 24 अप्रैल को चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को मनदीप सिंह निवासी मकान नंबर-86, चकेरिया रोड, वार्ड नंबर-11, मानसा हाल निवासी मकान नंबर- 478, सेक्टर-78, सोहाना के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। उनके अनुसार 14 अप्रैल की रात को उन्होंने वरना कार अपने घर के सामने पार्क के बाहर खड़ी की थी। रात करीब पौने एक बजे बाहर से तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आया तो देखा कि तीन व्यक्ति हाथों में पेट्रोल की बोतलें लिए थे, जिन्होंने उसकी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद तीनों अज्ञात आरोपी पोलो कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें