मोहाली। जिला अदालत ने एसएस कंस्ट्रक्शन इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्टर कंपनी की ओर से दायर की गई याचिका की सुनवाई करते हुए सेक्टर-68 स्थित वाटर रिर्सोसेज मैनेजमेंट की इमारत और प्लॉट की बिक्री के आदेश दिए हैं। यह मामला काफी पुराना बताया जा रहा है। अदायगी न करने से कंपनी ने रिकवरी के लिए रोपड़ आर्बिट्रेटर में केस दायर किया था। जिसका फैसला कंपनी के पक्ष में आया था। 28 अगस्त 2009 को कंपनी ने अवॉर्ड सुनाया था। कंपनी को अदायगी न होने पर एक्जीक्यूशन के लिए जिला अदालत में केस दायर किया गया था। जिस पर 2 जुलाई 2019 मोहाली अदालत ने अवार्ड सुना दिया गया है। लेकिन अदायगी न होने पर इस संबंधी आदेश दिए गए हैं। कंपनी को जाने वाली अदायगी 2 करोड़ 85 लाख 92 हजार 764 रुपये है। गमाडा की तरफ से संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसकी बिक्री के लिए 24 नवंबर को मुनादी करवाई जानी है। तीन दिसंबर को नीलामी होगी, साथ ही 19 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल होगी।